57 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ब्राजील दौरा, चार अहम समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के बाद अब ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया का दौरा करेंगे, जहां उन्हें राजकीय अतिथि का सम्मान मिलेगा। भारत के ब्राजील में राजदूत दिनेश भाटिया ने बताया कि यह 57 वर्षों में पहली बार है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री ब्राजील के राजकीय दौरे पर जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इन समझौतों में अक्षय ऊर्जा, आतंकवाद से मुकाबला, कृषि अनुसंधान में सहयोग, और गोपनीय जानकारी के आदान-प्रदान से जुड़े समझौते शामिल हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक शासन संस्थाओं में सुधार की जोरदार मांग की। भारत के आर्थिक संबंधों के सचिव दम्मू रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि 20वीं सदी के संगठन, जैसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, IMF, वर्ल्ड बैंक और WTO, अब 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने इन संगठनों में तत्काल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत को सभी ब्रिक्स सदस्य देशों का समर्थन मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पूरी मानवता पर हमला करार दिया और कहा कि आतंकवादियों को समर्थन और सुरक्षित पनाह देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीएम मोदी ने यह भी सुझाव दिया कि ब्रिक्स को वैज्ञानिक और अनुसंधान भंडार स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए, जिससे सदस्य देशों के बीच तकनीकी और शोध सहयोग को बढ़ावा मिले।

 

 

 

 

Ask ChatGPT

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई