आजादी के बाद पहली बार देश को मिली मजबूत सरकार:अमित शाह

नई दिल्ली: पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई.

पीएम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत दुनिया में उत्पादन का केंद्र बन गया है. दुनिया के कई देश हमारे डिजिटल इंडिया अभियान को समझना चाहते हैं और इसे अपने विकास का आधार बनाना चाहते हैं. हम अनुशासन लाए और अर्थव्यवस्था के सभी 13 मापदंडों में आगे बढ़े.

दुनिया मान रही है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है. आजादी के बाद पहली बार दुनिया ने ऐसी सरकार देखी जिसकी विदेश नीति में भारत की रीढ़ थी. 60 करोड़ भारतीयों को घर, शौचालय, गैस, पीने का पानी, बिजली, 5 किलो मुफ्त राशन और 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं. हमारा लक्ष्य है कि जब हम अगली बार चुनाव में जाएं तो ऐसा कोई न हो जिसके पास घर न हो.’

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई