खाद्य विभाग का अलग-अलग 7 जगहों पर छापा, 323 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग ने 7 अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित किए गए 10 लाख मूल्य का 323 क्विंटल धान जब्त करने में सफलता पाई है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने कार्रवाई की जा रही है।





