राजस्थान के सवाई माधोपुर में बाढ़, गुजरात में टैंकर बहा; जम्मू में लैंडस्लाइड

दिल्ली। देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। पल्ली पार इलाके में लगभग 250 घर पानी में डूब गए। राज्य के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उधर, गुजरात के पोरबंदर जिले के माधवपुर घेड इलाके में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया। इस दौरान दूध का टैंकर बह गया, जिसमें फंसे 13 लोगों को NDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी सेक्टर में भूस्खलन हुआ, जिससे एक स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा टूट गया।

हिमाचल प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से राज्य में नेशनल हाईवे समेत 347 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 281 ट्रांसफॉर्मर और 145 जलापूर्ति योजनाएं ठप पड़ी हैं। अब तक राज्य में 2282 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 149 लोगों की मौत और 38 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। यहां सामान्य से 17% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी इलाके में अस्थायी झील का पानी बढ़ने से कई होटल और पुल डूब गए। SDRF और NDRF ने 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसी बीच, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पंजाब के तरनतारन और आसपास के क्षेत्रों में बांध टूटने से खेतों में पानी भर गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई