पंजाब के 23-गुजरात के 3 जिलों में बाढ़, बिहार में महिला की मौत

कुल्लू में लैंडस्लाइड से 5 की जान गई

दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। पंजाब के सभी 23 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। नदियां उफान पर हैं और लुधियाना समेत कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर टूटे बांधों को भरने और राहत कार्य तेज कर रही हैं।

बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार को 6 जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि पटना में बूंदाबांदी हुई। खगड़िया में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 20 जून से अब तक मानसून से राज्य में 370 लोगों की जान जा चुकी है।

गुजरात के बनासकांठा समेत 3 जिलों में पिछले दो दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ से दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भर गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल और पंजाब का दौरा किया। उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ और हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया।

हरियाणा में हिसार और चरखीदादरी में भारी बारिश हुई, जबकि 6 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप में हिमस्खलन से तीन जवान शहीद हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई