उड़ानों और ट्रेनों में देरी, एक्सप्रेसवे पर घटी स्पीड लिमिट… उत्तर भारत में कोहरे का असर

दिल्ली। शुक्रवार सुबह दिल्ली और NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छा गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसके कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात पर व्यापक असर देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि फिलहाल CAT III ऑपरेशन चल रहे हैं, जिससे फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी संभव है। इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने भी मौसम के कारण उड़ानों में रुकावट की चेतावनी दी है।

घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ देखी गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे हवाई यातायात पर असर बना रह सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट और ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

उत्तर प्रदेश में भी कोहरे को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों को रोकने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पूरे राज्य में एक्सप्रेसवे और प्रमुख सड़कों पर स्पीड लिमिट लागू कर दी गई है।

यह आदेश 15 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। कारों के लिए दिन में 80 और रात में 60 किमी प्रति घंटा, बसों के लिए 60 और 50 किमी प्रति घंटा तथा मालवाहक वाहनों के लिए 50 और 40 किमी प्रति घंटा की सीमा तय की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आने वाले दिनों में कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई