आग की लपटें और काले धुएं का गुबार, क्रैश के बाद दो हिस्सों में बंटा अजित पवार का विमान

दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज सुबह एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। मुंबई से बारामती जा रहा उनका प्राइवेट चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर अचानक क्रैश हो गया। हादसा इतना भयावह था कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और कुछ ही सेकंड में उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि अजित पवार चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। उनके साथ विमान में 5 अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही विमान बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और विमान रनवे पर जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते ही घना काला धुआं आसमान में फैल गया। आसपास मौजूद लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती समय में अजित पवार की हालत को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

फिलहाल विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन का कहना है कि यह चार्टर्ड प्लेन था और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्रैश की असली वजह सामने आएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई