रायपुर में युवक को जिंदा दफनाकर हत्या, गर्लफ्रेंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक को जिंदा जमीन में दफनाकर मार डाला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले व्यक्ति से नाराज था। इसी विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई है, जो ठेकेदारी का काम करता था। आरोप है कि वह आरोपी की गर्लफ्रेंड को फोन कर परेशान करता था। 16 मार्च की रात वह लड़की के घर पहुंचा, जहां आरोपी श्याम सुंदर सोनी से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।

श्याम ने अपने दो कर्मचारियों को बुलाया और तीनों ने मिलकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की। लाठी से सिर पर वार करने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में ऑटो में बैठाकर करीब 35-40 किलोमीटर दूर अभनपुर क्षेत्र में ले गए। रास्ते में वे चार थानों की सीमा से गुजरे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।

अभनपुर के पास एक मुरूम खदान में आरोपियों ने पहले युवक को फिर से पीटा और गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसे जिंदा ही जमीन में दफना दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि युवक की मौत सांस नली में मिट्टी भर जाने से हुई।

घटना के पांच दिन बाद ग्रामीणों को जमीन में दबा शव दिखाई दिया, जिसमें हाथ और पैर बाहर नजर आ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इस मामले में आरोपी श्याम सुंदर सोनी, उसकी गर्लफ्रेंड सावित्री साहू, एक अन्य आरोपी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई