RTE Admission: RTE के तहत पहली लॉटरी प्रक्रिया पूरी, 23 जिलों में 44,054 सीटों पर छात्रों का हुआ चयन

RTE Admission: रायपुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आरटीई पोर्टल के माध्यम से प्रथम चरण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में शुरू हुई। यह प्रक्रिया 5 मई से 6 मई 2025 तक चलेगी।

पहले दिन कुल 23 जिलों के 44,054 सीटों पर लॉटरी निकाली गई. शेष 10 जिलों की लॉटरी प्रक्रिया 6 मई को पूरी की जाएगी. इस वर्ष राज्य के सभी 33 जिलों से कुल 1,05,372 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच उपरांत 69,553 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 6,628 निजी स्कूलों की 52,007 सीटों पर चयन किया जाएगा।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी, उप संचालक आशुतोष चौरे, सहायक संचालक महेश नायक, आरटीई सेल के अधिकारी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन से राजीव गुप्ता, पालकगण एवं पालक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बता दें कि आरटीई के तहत राज्य सरकार निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले इन बच्चों की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च वहन करती है। यह दाखिला स्कूलों में दर्ज छात्र संख्या के अनुसार 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दिया जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button