नए साल के जश्न के बीच यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के बार में फायरिंग, 10 की मौत, 4 घायल

मोंटेनेग्रो। नए साल के मौके पर मोंटेनेग्रो में एक शख्स ने 10 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने जिन लोगों की हत्या की, उसमें बार मालिक, उसके दो बच्चे भी शामिल है।

गोलीकांड में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड की शिनाख्त हो चुकी है औ रउसका नाम आको मार्टिनोविक बताया जा रहा है। आरोपी गोलीकांड की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया और फिर आत्महत्या कर ली।  

विवाद के बाद हुआ गोलीकांड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत बार में झड़प से हुई। झड़प के बाद आरोपी घर गया और वहां से हथियार लेकर आया। इसके बाद उसने शाम 5:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी शुरू कर दी। बार में हुई फायरिंग में उसने 4 लोगों को मार दिया था। इनमें बार मालिक और उसके 2 बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने अन्य 3 जगहों पर जाकर फायरिंग की, जिसमें अन्य लोग मारे गए। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई