Fire on the ship: रूस के जासूसी जहाज में लगी आग, सीरिया के तट के पास हादसा

सीरिया। रूस के एक जासूसी जहाज ‘किलडिन’ में पिछले महीने 23 जनवरी को सीरिया के तट के पास आग लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के दौरान जहाज पर एक शख्स ने रेडियो के जरिए दूसरी शिप्स को चेतावनी दी, ताकि वे जहाज से दूर रहें।

रेडियो मैसेज में शख्स ने कहा, “हमारा जहाज संकट में है, कृपया दूरी बनाए रखें।” इसके बाद उसने एक अन्य जहाज को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारा जहाज तुम्हारी दिशा में आ रहा है। अब मुझे इसका कोई कंट्रोल नहीं है, यह बहता जा रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, जहाज से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठ रही थीं। इन तस्वीरों को NATO के एक सदस्य देश के जहाज ने रिकॉर्ड किया।

4 घंटे तक आग जलती रही

रूसी जासूसी जहाज का मुख्य काम भूमध्य सागर में NATO की गतिविधियों पर नजर रखना था। आग लगने से पहले, यह जहाज तुर्की के नौसैनिक अभ्यास पर नजर रख रहा था। आग करीब 4 घंटे तक जलती रही। जहाज के क्रू ने लाइफबोट्स के कवर हटा दिए थे, लेकिन उन्हें पानी में नहीं उतारा गया।

आग का कारण स्पष्ट नहीं

हालांकि, आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस घटना से रूस की नौसेना की तैयारी पर कोई असर नहीं होने की बात कही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई