चांपा में हाईवा में आग, दमकल की टीम ने किया काबू

जांजगीर जिले के चांपा थाना अंतर्गत पीआईएल रोड के बेलदारपारा रोड पर एक चलती हाईवा में अचानक आग लग गई, यह घटना तब हुई जब हाईवा ट्रक राखड़ खाली करके वापस लौट रहा था। ट्रक से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तत्काल स्थिति को समझा और खुद को बचाने के लिए ट्रक से कूद गया।इस दौरान ट्रक पूरी तरह से आग की लपटों में घिर चुका था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पीआईएल की फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर जलते हुए ट्रक के दृश्य ने लोगों को चिंतित कर दिया। अच्छी खबर ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button