Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

श्योपुर की सड़कों पर दिखा अग्नि चीता, कुत्ते को बनाया शिकार…

श्योपुर।पर्यटकों के लिए चीता सफारी का भले ही औपचारिक शुभारंभ न हुआ हो परंतु अब चीता आम लोगों के सामने आ चुका है। कूनो के जंगल में छोड़े गए चीतों में से एक अग्नि चीता ने श्योपुर शहर में दस्तक दी है।

एक वाहन सवार राहगीर और शहर में लगे कई सीसीटीवी में कैद वीडियो के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात चीता शहर की पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, स्टेडियम परिसर में देखा गया। स्टेडियम में उसने एक मादा डॉग का शिकार किया है। अभी तक चीता की लोकेशन शेयर करने से इंकार कर रहे चीता प्रबंधन ने भी पुष्ट किया है कि चीता जंगल से काफी दूर घूम रहे हैं।

स्टेडियम के पास देखा गया

पिछले चार दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके के पास पहुंचे चीते का शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए 6 मिनट का वीडियो सामने आया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात वह शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास देखा गया। यहां चीते ने एक मादा डॉग का शिकार किया।

चीता स्टेडियम, कलेक्ट्रेट और ईको सेंटर होते हुए बावंदा नाले तक पहुंचा है। रात एक बजे का शिवपुरी रोड पर स्थित जैन रेस्टोरेंट व गोयल फोटो कॉपी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके दौड़ते हुए फुटेज आए हैं। यह चीता अमराल नदी किनारे होते हुए स्टेडियम में घुसा था।

कूनो की तरफ जंगल में चला गया

कलेक्ट्रेट से आगे से निकलकर कूनो की तरफ जंगल में चला गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी वह गोरस कलमी के बीच भीमलत गांव के पास है। कूनो नेशनल पार्क की चीता ट्रैकिंग टीम इस चीते को ट्रैक कर रही है।

मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिए

इस इलाके से सामान्य और कूनो वन मंडल का बफर जोन का जंगल लगा हुआ है। क्रशर बस्ती में रहने वाले युसूफ खान ने बताया कि स्टेडियम में दो गाड़ियां भी कुछ दूरी से चीतों की निगरानी कर रहीं थी। लोगों ने जब चीतों का वीडियो बनाया तो मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिया।

शिकार के बाद कुत्ते को खींचकर ले गया

कुछ लोगों का कहना है कि चीता डॉग का शिकार कर उसे खींचकर ले गया। वीडियो सामने आने के बाद स्टेडियम में रहने वाले कर्मचारी दहशत में हैं, हालाकि कूनो प्रबंधन व चीता मित्रों ने पहले भी लोगों को समझा रखा है कि चीते किसी पर हमला नहीं करते, इसलिए डरें नहीं केवल सचेत रहें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई