25 करोड़ 21 लाख की अवैध फीस वसूली में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज, अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार

जबलपुर। निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन-पुलिस ने एक बार फिर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विजय नगर स्थित जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध विजय नगर थाने में एफआइआर दर्ज की है। थाना विजयनगर से आरोपी विक्टोरिया के लिए रवाना किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जानकारी में भी हेरफेर किया

एफआइआर दर्ज करने के साथ ही जाय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जो जानकारी दी थी, उसमें भी हेरफेर सामने आई।

15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख अवैध फीस वसूली

स्कूल विभाग द्वारा की गई जांच में कई चौकाने वाले तथ्या सामने आए। स्कूल ने करीब 15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख रुपये की अवैध फीस वसूली की।

स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली

इतना ही नहीं प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली। स्कूल के अध्यक्ष से 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई को स्कूल आय की बजाए अन्य स्त्रोत से आय दिखाकर धोखाधड़ी की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button