केंद्रीय बजट 2026-27 आज पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, महंगाई राहत और बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 आज, 01 फरवरी 2026, को संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होने के साथ-साथ निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट भी है, जो एक रिकॉर्ड है।

बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा और यह आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आर्थिक नीतियों और योजनाओं की दिशा तय करेगा। बजट में आम लोगों और विभिन्न सेक्टरों के लिए महंगाई से राहत और आर्थिक सुधारों से जुड़ी बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि कृषि, उद्योग, स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेक्टर पर विशेष जोर दिया जा सकता है।

केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV और दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा, बजट की लाइव कवरेज भारत सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी।

इतिहास में यह पहला मौका है जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा। हर साल 1 फरवरी को ही देश का आर्थिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है, जिससे जनता, उद्योग और निवेशक आगामी वित्तीय नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इस बजट पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियों और लोगों की जीवन शैली पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई