यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ नाम कटे; नाम नहीं हो तो 15 दिन में करें अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। 2024 की वोटर लिस्ट में जहां 15.44 करोड़ मतदाता थे, वहीं नई सूची में 2.05 करोड़ नाम कम हो गए हैं और अब कुल 13.39 करोड़ मतदाता रह गए हैं।

एसआईआर प्रक्रिया के बाद पहले 6 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें 2.89 करोड़ नाम कटे थे। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल लिस्ट में 84 लाख नाम फिर से जोड़े गए और अब अंतिम सूची जारी की गई है। इसमें 7.30 करोड़ पुरुष और 6.09 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं।

अगर किसी मतदाता का नाम फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के तहत 15 दिनों के अंदर जिला मजिस्ट्रेट के पास अपील कर सकता है। इसके बाद भी नाम नहीं जुड़ने पर 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दूसरी अपील की जा सकती है।

मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in वेबसाइट पर जाकर जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनकर पीडीएफ के जरिए फाइनल वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई