नवा रायपुर में डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस का अंतिम सत्र शुरू, अर्बन पुलिसिंग में टॉप तीन शहरों को पीएम मोदी देंगे अवॉर्ड

रायपुर। नवा रायपुर में चल रही तीन दिवसीय डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्बन पुलिसिंग में देश के तीन बेस्ट शहरों को अवॉर्ड प्रदान करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। सम्मान समारोह के बाद पीएम मोदी पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के साथ फोटो सेशन करेंगे और फिर हाई टी के लिए शामिल होंगे।

यह कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर को नवा रायपुर स्थित आईआईएम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुरू हुई थी। पूरे सम्मेलन में कुल आठ सत्र रखे गए हैं। आज अंतिम दिन दो सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। शाम के अंतिम सत्र में पीएम मोदी अवॉर्ड देने और संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

दोपहर बाद 4 बजे के करीब प्रधानमंत्री मोदी विश्राम गृह में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय और सरकारी स्कूलों के लगभग 22 छात्रों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पढ़ाई, करियर और उनके अनुभवों के बारे में चर्चा करेंगे।

दिन की शुरुआत 10 बजे पहले सत्र से हुई, जिसमें ‘पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, उसके फायदे और दुष्परिणाम’ जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, एनएसए अजित डोवाल और सभी राज्यों के डीजीपी–आईजी मौजूद रहे।

शाम 4.40 बजे पुलिस स्पोर्ट्स और अन्य संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी, जबकि 5.10 बजे कॉन्फ्रेंस का औपचारिक समापन किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई