ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर

कोरबा। कोरबा में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर – बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनो वाहनों में आग लग गई। ट्रक कार के ऊपर पलट गई। वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहगिरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस हादसे की चपेट में कौन आए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पूरी घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव का है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई