कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो युवक घायल

जांजगीर-चाम्पा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की पत्थर खदान के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से बाइक सवार सावन मरावी और अरुण सिदार का एक-एक पैर टूट गया है। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद से बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद कार को छोड़कर मौके से ड्राइवर फरार गया है। हादसे में बाइक सवार सावन और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं समीर यादव को मामूली चोट आई है।

घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। फिर मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक योगेश बंजारे, चालक नरेश साहू द्वारा बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button