KBC में महिला कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन संग किया फ्लर्ट, बिग बी बोले- शो छोड़िए, चलिए डेट पर चलते हैं.. 

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी 16 को होस्ट कर रहे हैं. बिग हमेशा शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स से हंसी मजाक और बीच बीच में कुछ गंभीर बातें करते रहते हैं. अब हाल ही में एक फीमेल कंटेस्टेंट ने उनके साथ हॉट सीट पर फ्लर्ट किया. जिसके बाद अमिताभ शरमा गए. जिसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट को चाय डेट पर चलने को कहा. जोधपुर, राजस्थान से आई साक्षी पंवार ने हॉट सीट पर बिग बी के साथ थोड़ा फ्लर्ट किया जिस पर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं.

एपिसोड के दौरान गर्वनमेंट एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा साक्षी पंवार ने बिग बी को हैंडसम कहा और उनकी परफ्यूम की तारीफ की. उसने कहा, ‘जब आप गिफ्ट देने आए, तो आप मेरे बगल में खड़े थे. सर क्या खुशबू आई थी आपसे. प्लीज आप बताएंगे कि आप कौन सा परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं. मैं वो परफ्यूम खरीदूंगी. साक्षी ने कहा- सर आप बहुत हैंडसम हैं मेरी तो आपसे नजर ही नहीं हट रही है. सर आपसे कितनी अच्छी खूशबू आ रही है. जिसके बाद बिग बी शरमा गए और उन्होंने कहा- छोड़िए ये शो हम दोनों कहीं घूमने निकल चलते हैं. चलिए थोड़ा चाय पीकर आते हैं.

कंटेस्टेंट के फ्लर्ट से शरमाए अमिताभ

तारीफ सुनकर शरमाते हुए अमिताभ ने कहा, ‘साक्षी जी एक बात बताएं आपको? खेल को मारिए गोली, चलिए हम और आप चाय पीते हैं, जरा घूम कर आते हैं. माता पिता जी क्षमा चाहेंगे. खेल के बारे में भूल जाओ, चलो एक कप चाय पीते हैं और टहलते हैं. केबीसी 16 सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और सोनीलिव पर लाइव स्ट्रीम होता है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ पिछली बार कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे. उनके रोल को फैंस का बहुत प्यार मिला. वहीं अब वे रणबीर कपूर की रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें वे जटायू को अपनी आवाज देंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में और सांई पल्लवी सीता के रूप में नजर आने वाली हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई