नक्सलियों का खौफ: बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने CPRF कैंप से महज 1 किलोमीटर दूर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव पहुंच कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी को उनके घर से बाहर निकाला और उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी के नाम पर ली है और पर्चा में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button