Fear of bird flu: मरे पक्षी दिखें तो प्रशासन को दे जानकारी, चिकन पकाने में 8 होटलों में लगा जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी होने के बाद बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिको से अपील की है, कि यदि कहीं मरे हुए पक्षी दिखें, तो तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

इस बीच, रायगढ़ में बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। बावजूद इसके, कुछ होटलों में चिकन पकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद इन होटलों पर जुर्माना लगाया गया। रायगढ़ में नगर निगम क्षेत्र में बर्ड फ्लू की रोकथाम के बावजूद 8 होटलों में चिकन पकाते पाए गए। इन होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और चिकन पकाने को तुरंत बंद करवा दिया गया। यह होटल्स में आमंत्रण होटल, जानकी होटल और पंजाब होटल शामिल हैं।

कुक्कुट पालन केंद्र में अलर्ट मोड

जिला प्रशासन की ओर से कुक्कुट पालन केंद्र में मुर्गियों और बतखों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अन्य शहरों में इसके मामले बढ़ने के बाद सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

बिलासपुर में चिकन और अंडे की बिक्री पर असर

बर्ड फ्लू के डर से बिलासपुर में चिकन और अंडे की बिक्री में गिरावट आई है। कुक्कुट पालन केंद्र में अब तक किसी भी मुर्गी या बतख की मौत नहीं हुई है। सभी सेंपल की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव रही है।

वन्य प्राणियों के खाने में भी बदलाव

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए चिड़ियाघरों में भी जानवरों को चिकन की जगह मटन दिया जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button