दुर्ग:न्यायालय में काउंटर पर बैठे पिता-पुत्र से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुराने विवाद को लेकर न्यायालय परिसर में बैठे एक प्रार्थी और उसके बेटे से दो आरोपियों ने मारपीट की। इस घटना में दोनों को चोटें आईं। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी अविनाश ताम्रकार कपड़े की दुकान में काम करता है। 7 अगस्त की दोपहर वह अपने वकील गिरीश शर्मा के काउंटर में बेटे रंजिश ताम्रकार के साथ बैठा था। इसी दौरान आरोपी निखिल महलवार वहां आया और अविनाश से अपने साथ चलकर 5 मिनट बात करने को कहा। अविनाश के मना करने पर आरोपी ने धमकी दी और उसे खींचकर अपने काउंटर की ओर ले गया, जहां उसका साथी नकुल महलवार पहले से मौजूद था।
दोनों ने मिलकर अविनाश को गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला किया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे रंजिश को भी दोनों ने पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





