Farmer ID नहीं बनी तो अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त, किसानों से जल्द बनवाने की अपील

महासमुंद। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 1 लाख 30 हजार 367 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 3 हजार 983 किसानों ने अपनी Farmer ID बनवा ली है, जबकि 26 हजार 384 किसानों की फार्मर आईडी अभी बनना बाकी है।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिन किसानों की Farmer ID नहीं बनी है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी शेष किसानों से जल्द से जल्द Farmer ID बनवाने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों की Farmer ID अब तक नहीं बनी है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर Farmer ID बनवा सकते हैं। इसके बाद बी-1 पर्ची की प्रति, आधार कार्ड की प्रति सहित जरूरी दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित पटवारी के पास जमा करना अनिवार्य होगा, तभी Farmer ID बनाने की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

कृषि विभाग ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मैदानी अमले के माध्यम से गांव-गांव जाकर इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और जिन किसानों की Farmer ID नहीं बनी है, उनसे सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई