किसानों का चंडीगढ़ कूच, पंजाब बॉर्डर सील: पुलिस बसों की चेकिंग कर रही, किसान नेता बोले- हमें बदनाम करने की साजिश

चंडीगढ़। 5 मार्च से किसान चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने के लिए कूच कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चंडीगढ़ की ओर रवाना हो रहे हैं, जहां वे सेक्टर-34 में धरना देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, उन्हें प्रशासन से अब तक अनुमति नहीं मिली है।

अमृतसर में बड़ी संख्या में किसान जुटे हुए हैं, वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया है। पुलिस सरकारी बसों, बाइक और कार सवारों की पहचान जांच रही है और उन्हें एंट्री दे रही है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि पुलिस हमें जहां भी रोके, हम वहीं सड़क पर बैठ जाएंगे। हमारा उद्देश्य किसी से टकराना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस हमें बदनाम करने की साजिश कर रही है।

इससे पहले, 3 मार्च को किसानों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बैठक हुई थी, लेकिन किसानों और सीएम के बीच विवाद हो गया। इसके बाद, 4 मार्च को पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ को घर में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार रात को चमकौर साहिब पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिए गए किसानों से मुलाकात की और पंजाब सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के अधिकार देने की बजाय उन पर दमन कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
वेज के नाम पर धोखा! ये 6 फूड आइटम असल में शाकाहारी नहीं हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए
वेज के नाम पर धोखा! ये 6 फूड आइटम असल में शाकाहारी नहीं हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए