रायपुर में होगा किसान सम्मेलन, पीएम मोदी देंगे किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त

रायपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त की राशि जारी करेंगे। यह राशि बेबकास्ट (ऑनलाइन लाइव प्रसारण) के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इसी मौके पर रायपुर में एक प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष अतिथि रहेंगे, जबकि कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और इन्द्र कुमार साहू भी मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई