Salman Khan के बर्थडे पर फैंस हुए मायूस, आज नहीं आएगा Sikandar का टीजर; आखिर क्यों लिया ये फैसला…

इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया। उनके दुनिया में न रहने की जानकारी मिलने पर देशभर में शोक का माहौल है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी उनके प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की। इस बीच सलमान खान के फैंस के लिए भी सिकंदर के निर्माता ने बुरी खबर दी।

आज सलमान खान का 59वां जन्मदिन है। यह सलमान के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इस दिन सलमान अपने फैंस को कोई न कोई तोहफा जरूर देते हैं। इस बार वह तोहफा उनकी आने वाली फिल्म सिकंदर का टीजर था, लेकिन मनमोहन सिंह के निधन के बाद निर्माता साजिद नाडियावाल ने एक बड़ा फैसला लिया।

उन्होंने यह जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की वजह से हम सब दुखी हैं। ऐसे में समय में 27 दिसंबर को रिलीज होने वाला सिकंदर का टीचर पोस्टपोन कर दिया है। अब इसको नई तारीख पर रिलीज करेंगे।

इस दिन तक टली सिकंदर की टीजर रिलीज

साजिद नाडियावाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन हो गया है। इस बात का ध्यान में रखते हुए यह जानकारी देते हुए खेद है कि हम सिकंदर का टीजर रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए टाल दिया है। इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button