महाराष्ट्र विधानसभा में झड़प पर फडणवीस भड़के: बोले- ‘अब लात-घूंसे से भेजा जा रहा संदेश’

दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में 17 जुलाई 2025 को एनसीपी (शरद पवार) और बीजेपी विधायकों के समर्थकों के बीच हुई झड़प पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरी चिंता व्यक्त की है। 18 जुलाई को विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा, “जनता तक संदेश विचार और चर्चा के माध्यम से पहुंचना चाहिए, लेकिन अब दुर्भाग्यवश लात-घूंसे से पहुंचाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि झड़प में शामिल कुछ लोगों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा और लॉबी में प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक समावेशी और प्रगतिशील महाराष्ट्र की दिशा में काम कर रही है। मुंबई को लेकर उन्होंने भावनात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, “मुंबई को महाराष्ट्र से कोई अलग नहीं कर सकता, हजारों सालों में भी नहीं। मराठी ‘मानुष’ की आवाज मुंबई में हमेशा बुलंद रहेगी।”

फडणवीस ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में सुरक्षा के लिए पूरी तरह बंद दरवाजों वाली एसी लोकल ट्रेनें जल्द शुरू होंगी, और इसका किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही, धारावी पुनर्विकास परियोजना पर बोलते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को विस्थापित नहीं किया जाएगा। पात्र निवासियों को अगले 7 वर्षों में धारावी में ही घर दिए जाएंगे, जबकि अपात्रों को मुंबई के अन्य हिस्सों में मकान मिलेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई