Extortion issue: जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की उगाही, 2 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

Extortion issue (बिलासपुर) : बिलासपुर में 10 लाख रुपये की उगाही और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी भी फरार है। पीड़ित नितिन लारेंस ने आरोप लगाया था कि तीन व्यक्तियों ने उन्हें न्यायालयीन मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। रायपुर लोधीपारा निवासी नितिन लारेंस का क्रिश्चियन समाज और मिशनरी की जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
इसी दौरान, मार्टिन, बीनू बेनेट और यशराज सिंह ने उन्हें इस मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। सिविल लाइन पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद बीनू बेनेट और यशराज सिंह को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। तीसरा आरोपी मार्टिन अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





