रायपुर में आईआईएम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विदेश मंत्री, छात्रों को दिए मैनेजमेंट के गुर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे और नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट से सीधे वे आईआईएम परिसर पहुंचे, जहां आयोजित समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने मैनेजमेंट, लीडरशिप, वैश्विक दृष्टिकोण और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के सफल छात्रों को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद विदेश मंत्री के दोपहर में वापस रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित है।





