रायपुर रेलवे जंक्शन के विस्तार को मिली मंजूरी, CM साय बोले– छत्तीसगढ़ के विकास का नया अध्याय शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेलवे की 2030 तक क्षमता दोगुनी करने की योजना में रायपुर रेलवे जंक्शन को शामिल किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक मौका बताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, रायपुर जंक्शन के टर्मिनल विस्तार, नए प्लेटफॉर्म और आधुनिक सुविधाओं के निर्माण से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और तेज़ सेवाएं मिलेंगी। इससे लंबी दूरी और लोकल दोनों यात्राएं आसान होंगी, साथ ही ट्रेन संचालन की रफ्तार और क्षमता भी बढ़ेगी।

साय ने कहा कि आधुनिक रेलवे अवसंरचना समय की जरूरत है और केंद्र सरकार इस पर लगातार काम कर रही है। रायपुर जंक्शन का विस्तार छत्तीसगढ़ को देश के लॉजिस्टिक मानचित्र पर और मजबूत बनाएगा। इससे उद्योग, व्यापार, खनिज परिवहन और कृषि उत्पादों की सप्लाई चेन को बड़ा फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि रेलवे नेटवर्क के मजबूत होने से निवेश बढ़ेगा और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होंगी। रायपुर की कनेक्टिविटी अब देश के बड़े शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों से और बेहतर होगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जनता को सीधे लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का धन्यवाद जताया और विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई