enrollment process: भाजपा-कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में भरा नामांकन

enrollment process (बिलासपुर) : सोमवार को सुबह से ही बिलासपुर कलेक्ट्रेट परिसर में उम्मीदवार अपने वार्ड से नामांकन जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचते रहे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार भी सोमवार को बड़ी संख्या में यहां नामांकन जमा करने पहुंचे थे। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा हालांकि मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में प्रत्याशी मंगलवार को भी एक सेट यहां जमा करेंगे।
लेकिन उससे पहले सभी ने अपने-अपने एक सेट यहां जमा कर दिया है। जिससे कोई गलती होने की स्थिति पर दूसरा फॉर्म मान्य हो सके। इस मौके पर नामांकन फार्म जमा करने के बाद बाहर निकले प्रत्याशियों ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का काम तो वार्ड पार्षद को करना ही होता है। लेकिन शासकीय योजनाओं के साथ वार्ड की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर इस बार वे चुनावी मैदान में है। इसके साथ ही वार्ड वासियों की समस्या का समूचा समाधान करना यह प्रत्याशी जनता से वादा कर रहे हैं। लेकिन जनता किसे अपना मत देती है। यह तो 11 फरवरी को स्पष्ट होगा। लेकिन मौजूदा समय में हर प्रत्याशी जनता की सेवा करने का वादा कर रहा है।





