मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड पर बॉल टेम्परिंग का आरोप, वीडियो वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर बॉल टेम्परिंग के आरोप लगे हैं। मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी के 12वें ओवर में शुभमन गिल ने कार्स को लगातार दो चौके मारे। इसके बाद कार्स ने अपने फॉलो-थ्रू में गेंद को पैर से रोकने के बजाय उसे जूते के नीचे दबा दिया, जिससे गेंद के चमकदार हिस्से पर स्पाइक्स के निशान आ गए ।

ब्रायडन कार्स की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भी स्काई स्पोर्ट्स की कमेंट्री के दौरान इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कार्स ने जानबूझकर गेंद को खराब करने की कोशिश की ताकि रिवर्स स्विंग मिल सके। पॉन्टिंग ने यह भी कहा कि गेंद के एक हिस्से पर स्पाइक्स के गहरे निशान दिख रहे थे, जो सामान्य नहीं है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी है और इंग्लैंड की खेल भावना पर सवाल उठ रहे हैं। अभी तक आईसीसी या अंपायरों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर यह साबित होता है, तो इंग्लैंड को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई