जगदलपुर में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अड़ावाल चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे चल रहा बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा। बाइक सहित युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान बी धर्मा राव के रूप में हुई है, जो ओडिशा का निवासी था और एनएमडीसी स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अड़ावाल स्थित अपने किराए के मकान लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई