Encroachment: मगरपारा चौक में अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, ठेले किए गए जब्त

बिलासपुर नगर निगम ने मगरपारा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निगम की टीम ने सुलभ शौचालय के पास सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेलों को जब्त किया।
निगम अधिकारियों के अनुसार, मगरपारा चौक स्थित सुलभ शौचालय के पास बने एक भवन में दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था और मंगलवार को दसवां कार्यक्रम चल रहा था। सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही थी और व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
इसी को देखते हुए नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया और ठेलों को जब्त किया। निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





