नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर और कोंडागांव जिले से DRG और BSF की टीम को नक्सलियों के कोर इलाके में भेजा गया था। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई