इंदौर से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रायपुर। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-7295) को तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे इंदौर के देवी अहिल्या होल्कर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद, पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की चेतावनी मिली। अलार्म बजते ही पायलट ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। सुबह करीब 7:15 बजे फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इस आपात स्थिति के दौरान विमान में मौजूद यात्री घबरा गए, लेकिन एयरलाइंस की सतर्कता और पायलट की सूझबूझ के चलते सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इंडिगो की तकनीकी टीम फिलहाल विमान की विस्तृत जांच कर रही है ताकि तकनीकी समस्या का सही कारण पता चल सके। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को भी और सख्त कर दिया गया है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई