एल्विश यादव ने ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में शादी के प्लान का दिया हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

मुंबई : यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ और ‘MTV रोडीज’ में अपनी मजेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के नए प्रोमो में एल्विश ने अपनी गर्लफ्रेंड और शादी से जुड़ा हिंट दिया, जिससे उनके फैंस और शो के कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए।
प्रोमो में भारती सिंह एल्विश यादव को चिढ़ाते हुए कहती हैं, “इस साल मैं एल्विश की गर्लफ्रेंड से मिलना चाहूंगी।” इस पर एल्विश ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “2025 में मैं आपको शादी में बुलाउंगा।” उनकी यह स्टेटमेंट सुनकर भारती सिंह, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए।
एल्विश के इस मजेदार बयान से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पुदीने को कहते हैं मिंट, एल्विश यादव ने किस बात का दिया हिंट?”
एल्विश यादव ने पिछले हफ्ते के एपिसोड में अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की थी, जब उन्होंने भारती सिंह से कहा था, “जिंदगी में बस एक पार्टनर होना चाहिए और एक समय में एक ही होना चाहिए, जो मेरे पास है।” इसके बाद से उनके फैंस उनकी शादी की खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2025 में एल्विश की शादी को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं, और सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह अपनी लव लाइफ को लेकर क्या अपडेट देने वाले हैं।





