elephant rampage: देर रात दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, मंडी में घुसकर धान किया चट

रायगढ़। रायगढ़ जिले के बंगुरसिया गांव में देर रात एक दंतेल हाथी ने धान खरीदी केन्द्र में घुसकर अफरा-तफरी मचा दी। हाथी ने पहले तो वहां जमकर उत्पात मचाया और फिर धान का सेवन किया। मंडी कर्मचारी और ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें हाथी का आतंक साफ देखा जा सकता है। हालांकि, बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों और मंडी कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को वहां से खदेड़ा। इस घटना से ग्रामीणों और कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button