Elephant Problem: 11 हाथियों के दल ने फसल काे रौदा, दहशत में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 117 हाथी विचरण कर रहे हैं। ये हाथी कई दलों में रात के समय गांवों के पास पहुंचकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सोमवार की रात धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों के अलग-अलग दलों ने 11 किसानों की फसल को रौंदा। ओंगना गांव में 1 किसान की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा दर्रीडीह, मेढरमार, कटाईपाली और लैलूंगा रेंज में भी किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गांव के पास आए हाथियों के पांव के निशान देखे गए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विभागीय रिकार्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के तिलाईदरहा में सबसे ज्यादा 39 हाथी विचरण कर रहे हैं, जबकि बोजिया, कापू, कांटाझरिया और भैंसगढ़ी रेंज में भी हाथियों के दल सक्रिय हैं। हाथियों की आवाजाही को लेकर वन विभाग मुनादी करवा रहा है और ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना कर रहा है। ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो और हाथियों को गांव से दूर रखा जा सके।





