जन-चौपाल में बिजली-पानी की दिक्कतें, MLA अमर अग्रवाल ने दिया समाधान का आश्वासन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में विधायक अमर अग्रवाल ने 30 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर जन-चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर लोगों ने बिजली, पानी, नाली जाम और जलभराव की शिकायतें कीं। विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में शहर का विकास ठप रहा, लेकिन अब हर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पहले शहर में कानून व्यवस्था कमजोर थी, जमीन लूट जैसी घटनाएं आम थीं, लेकिन अब वैसी शिकायतें नहीं आ रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन इलाको में चौपाल का आयोजन

अमर अग्रवाल ने सरकंडा, जबड़ापारा, हेमूनगर, विद्यानगर और अन्य इलाकों में जन चौपाल आयोजित की। सरकंडा क्षेत्र के लोगों ने जलभराव और नाले की समस्या को उठाया, जिस पर विधायक ने कहा कि पुराने शहर में जल निकासी चुनौतीपूर्ण है, फिर भी समाधान के प्रयास जारी हैं।

इस मौके पर महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, अपर आयुक्त खजांची कुमार, एमआईसी सदस्य श्याम साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा आम जनता की पार्टी है, और वह हर व्यक्ति तक पहुंचकर समस्याएं हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई