झटका तार बना मौत का फंदा: मासूम की दर्दनाक मौत, मां घायल

छत्तीसगढ़ के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के एक खेत में अवैध रूप से करंट वाला झटका तार बिछाया गया था, जिससे 10 साल के मासूम पंकज कुमार जगत की मौत हो गई और उसकी मां अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब पंकज अपनी मां के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहा था। रास्ते में जब वे मोहन प्यारे लाल यादव के खेत से गुजर रहे थे, तभी पंकज का हाथ खेत के किनारे लगे झटका तार से छू गया। करंट लगते ही वह तड़पने लगा और उसे बचाने गई उसकी मां भी झटके की चपेट में आ गई।

गांववालों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी। मां अनीता का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद गांव में मातम और गुस्से का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और खेत में लगे अवैध करंटयुक्त तार की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button