नगर पंचायत नवागढ़ में पार्षद पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 8 अप्रैल को होगी वोटिंग

जांजगीर-चांपानगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, इस वार्ड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के नामनिर्देशित अभ्यर्थी का निधन 8 फरवरी 2025 को हो गया था। इसलिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 38 के अनुसार इस पद का निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया था। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए नए सिरे से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चुनाव की समय-सारणी जारी

निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखें और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है। 19 मार्च 2025 को चुनाव की सूचना, सीटों के आरक्षण की जानकारी और मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन किया गया।

नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 19 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।

27 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहें तो इसके लिए अंतिम तिथि 29 मार्च 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और चुनावी प्रतीकों का आवंटन भी किया जाएगा।

मतदान और परिणाम की तारीखें

मतदान 8 अप्रैल 2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना 11 अप्रैल 2025 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में जनता किसे अपना नया प्रतिनिधि चुनती है। चुनाव से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट के लिए जुड़े रहें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button