बिलासपुर: संदिग्ध हालत में मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कंपनी गार्डन के सामने एक बुजुर्ग की लाश संदिग्ध हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय वेदी केवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेदी भीख मांगकर जीवन यापन करता था और अक्सर उसी इलाके में देखा जाता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह वेदी को सामान्य अवस्था में देखा गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसका शव वहां पड़ा मिला।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुम्मतराम साहू ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंचे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत सामान्य है या किसी साजिश का नतीजा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे सच्चाई सामने आ सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई