रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर कृषि मंडपम् में समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुजुर्गों को सम्मानित किया।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन की जड़ हैं, जिनसे हमारी पहचान और संस्कार जुड़े हैं। उनकी झुर्रियों में जीवन की कहानियां बसती हैं और उनकी आंखों में अनुभव का खजाना चमकता है। वे हमें सिखाते हैं कि मुश्किल हालात का सामना धैर्य से कैसे करना है और छोटी-छोटी खुशियों में सच्चा सुख कैसे पाना है।
उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग अनुभव, परंपरा और संस्कारों के संरक्षक हैं। उनका आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उनका सम्मान करना केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की सबसे सुंदर परंपरा भी है।





