आठ कुत्तों के पैर बांध पानी में डुबाकर मारा, सड़क पर पड़े मिले शव..

खरगोन: सबसे वफादार प्राणियों में गिने जाने वाले कुत्तों की क्रूरतापूर्ण हत्या की गई है। कसरावद के मोगावां मार्ग पर आठ कुत्तों के शव एक साथ मिले हैं, इन कुत्तों के पैर बांधे गए थे। साथ ही शरीर से पानी गिर रहा था। इससे लगता है कि पहले कुत्तों के पैर बांधे गए हैं फिर उन्हें पानी में डुबोकर मारा गया है। इसके बाद इस मार्ग पर फेंका गया है। कुत्तों का शव पाए जाने के बाद पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है और गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है।

कुत्तों के मुंह से झाग

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह मोगावां मार्ग पर कुत्तों के शव देखकर एक दूसरे को जानकारी दी। किसान राजेंद्र बांगा ने बताया कि एक दूसरे के पैरों को रस्सी से बांधा गया था। कुत्तों के मुंह से झाग भी निकल रहा था, लेकिन शरीर में कोई चोट के निशान नहीं थे। मामले के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने कुत्तों के शवों को गड्ढा खोदकर दफना दिया है।

मामले में एसडी़ओपी मनोहर गवली का कहना है कि शिकायत मिलती तो हम जांच करते। इसमें हम पशु चिकित्सक के माध्यम से पोस्टमार्टम किया जाता है। इसमें पानी डूबने या जहर सहित अन्य कारणों का पता चल जाता। मामले को स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं हैं।

मामले को लेकर कर्तव्य जीव आश्रय की संचिता रघुवंशी का कहना है कि रविवार को कसरावद जाएंगे। वहां जानकारी लेकर शिकायत करेंगे। मामले में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं हैं। अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

गांवों में है कुत्तों का आतंक कसरावद

शहर सहित आसपास के गांवों में कुत्तों का आतंक है। प्रतिदिन दो से तीन पीड़ित अस्पताल पहुंचते हैं। कसरावद अस्पताल में हर माह 15 से 20 और जिला अस्पताल में कसरावद क्षेत्र के 30 से ज्यादा मामले आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों के आतंक के कारण किसी ने उन्हें मारा है। इसके बाद शवों को मुख्य मार्ग पर फेंका है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button