छत्तीसगढ़ में शिक्षा न्याय अभियान की शुरुआत, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का बीईओ दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शिक्षा क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में ‘शिक्षा न्याय अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पार्टी 9, 10 और 11 जून को राज्य के विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दफ्तरों का घेराव करेगी।

इसके बाद अगले चरण में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों की ओर भी रुख किया जाएगा। इस घेराव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि युक्तियुक्तकरण नीति से स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम हो रही है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पार्टी ने इसे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के खिलाफ अन्याय करार दिया है।

बीजेपी का जवाबी अभियान

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी 10 जून से पूरे राज्य में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा, जो 21 जून तक चलेगा।

शक्ति केंद्रों में जन चौपाल

भाजपा 15 से 17 जून तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों में जन चौपाल लगाएगी। इन चौपालों के जरिए आम जनता से सीधा संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। इससे पहले पार्टी ने सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई