मन की बात में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं को मिली प्रधानमंत्री से सराहना

रायपुर, छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर राज्य के अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित रहे, जिनमें विकास मरकाम, नवीन मार्कण्डेय, अमित चिमनानी, हर्षिता पांडे और अमित साहू शामिल थे।

मन की बात’ बना जन संवाद और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
“‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशभर में हो रहे जनप्रयासों, नवाचारों और प्रेरणादायक कहानियों को उजागर कर, करोड़ों लोगों को ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।”
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र की जीवंतता का प्रमाण है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ता है।

बिल्हा की महिलाओं को प्रधानमंत्री से विशेष सराहना
आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा में महिलाओं द्वारा किए गए स्वच्छता नवाचार की विशेष रूप से सराहना की।
प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने मिलकर शहर की तस्वीर बदल दी।

मुख्यमंत्री साय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“बिल्हा की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प और सहयोग मिलकर कोई भी परिवर्तन संभव बना सकते हैं। आज छत्तीसगढ़ की यह मातृशक्ति पूरे देश को स्वच्छता की मिसाल दे रही है।”

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय गौरव
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
इनमें नगर पंचायत बिल्हा सहित अन्य नगरीय निकाय शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, निगम आयुक्तों, सीएमओ, स्वच्छता दीदियों और सफाईकर्मियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए बधाई दी।
1753613388 204dd5497b3874fe21a9
जशपुर में भी स्वच्छता में कीर्तिमान
मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में जशपुर जिले के दौरे का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां के पाँचों नगरीय निकायों ने स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्होंने दो दिन पहले जशपुर में स्वयं स्वच्छता दीदियों और कर्मियों को सम्मानित किया।

स्वच्छता अब जनआंदोलन बन चुका है
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन को निष्ठा और संकल्प के साथ लागू किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम है कि राज्य आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो रहा है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिल्हा की महिलाओं की सराहना न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह हर नागरिक को अपने क्षेत्र में स्वच्छता के लिए प्रेरित करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई