मणिपुर के चुराचांदपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 दर्ज

चुराचांदपुर। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए।

पहले भी आया था भूकंप

चुराचांदपुर में इससे पहले 28 मई को भी 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दिन भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर महसूस किए गए थे। अभी तक प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह के नुकसान या जान-माल के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई