इको ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक और कदम यहां चलेंगी ई बसें

इको ट्रांसपोर्ट
छत्तीसगढ़ के शहरी परिवहन में जल्द ही एक बड़ा और हरित बदलाव होने जा रहा है। अब रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जो न सिर्फ सफर को सुविधाजनक बनाएंगी, बल्कि वातावरण को भी साफ रखेंगी।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर में 100, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में 50-50, और कोरबा में 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
इस परियोजना के लिए भारत सरकार ने कुल 67 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि मंजूर की है।
रायपुर को 27करोड़ 23 लाख , दुर्ग-भिलाई को 17करोड़ 75 लाख, बिलासपुर को 11 करोड़ 45 लाख , और कोरबा को 10करोड़ 97लाख की स्वीकृति दी गई है।
इस योजना का उद्देश्य शहरी परिवहन को प्रदूषण मुक्त बनाना, यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल साधन देना है ।

रायपुर में मंगलवार को राज्य शहरी विकास अभिकरण SUDA और नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने ई-बसों के संचालन, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी प्रबंधन की बारीकियों को साझा किया।

बिलासपुर नगर निगम से कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी और सहायक अभियंता निलेश पटेल भी इसमें शामिल हुए।
इन बसों के संचालन के लिए हर शहर में आधुनिक चार्जिंग स्टेशन और डिपो का निर्माण किया जाएगा। सिटी बस डिपो को स्मार्ट और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है।

यह पहल ना सिर्फ पर्यावरण के लिए एक बड़ी राहत है, बल्कि यह शहरी जीवन को भी सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। तो अब तैयार हो जाइए एक ऐसी यात्रा के लिए जहाँ सफर होगा शांत, सस्ता और स्मार्ट क्यूंकि छत्तीसगढ़ जल्द ही शहरी परिवहन के नए युग में प्रवेश करने जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं